स्वच्छ छपरा अभियान टीम ने स्टेशन रोड में की सफाई, मेयर भी पहुँची
संवाददाता, छपरा
रविवार को स्वच्छता को कृतसंकल्पित स्वच्छ छपरा अभियान के सैकड़ो स्वयं सेवकों एवं स्थानीय नागरिको ने मिलकर स्टेशन रोड भगवान बाजार में पुनः श्रमदान कर जनजागरण किया. आज के श्रमदान में महापौर प्रिया सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा ले स्वच्छ छपरा अभियान का मनोबल बढ़ाया एवं सफाई के उपरांत चिन्हित स्थानों पे डस्टबिन लगा लोगो में जनजागरण भी किया. अभियान के संयोजक यशवंत सिंह ने नगर निगम का धन्यवाद दिया एवं आशा जताई की हर रविवार हो रहे सफाई कार्यक्रम में महापौर ऐसे हीं सहभागिता देती रहेंगी.

सफाई के उपरांत अभियान के सदस्यों ने ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया. आज के इस अभियान में नगर निगम के तरफ से भी सन्साधन उपलब्ध कराये गएँ थे.श्रमदान के पश्चात एक बैठक कर अगले कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई. स्वच्छ छपरा अभियान एवं नगर निगम ने गन्दगी के खिलाफ हर मुहीम में एक दूसरे का साथ देने का संकल्प भी लिया.

आज के श्रमदान में संयोजक यशवंत सिंह महापौर प्रिया सिंह मिंटू सिंह रामकृष्ण आश्रम के सुशांत महाराज कश्मीरा सिंह पुरषोत्तम सिंह गुड्डा साकेत सिंह वार्ड 38 के पार्षद प्रतिनिधि राजन इक़बाल मोनू सिंह बसंत सिंह नितिन सिंह हेमंत कुमार विकाश तिवारी प्रकाश राज पवन उपाध्याय रोहित सिंह शैलेन्द्र साधु धर्मेंद्र कुमार दीपक कुमार मनोहर यादव एवं सैकड़ो की संख्या में स्टेशन रोड के स्थानीय दुकानदार मौजूद थे.




Recent Comments