विरोधी गतिविधियों की वजह से जदयू ने पंचायत अध्यक्ष को किया पार्टी से निष्कासित

बिदूपुर। बिदूपुर विगत हाजीपुर लोकसभा चुनाव में जनता दल यूनाईटेड के खिलवत पंचायत के पंचायत अध्यक्ष द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश को शिकायत मिली जिसकी पुष्टि होने के बाद श्री मुकेश ने इसकी अनुशंसा जिला अध्यक्ष रविन कुमार सिन्हा एवं प्रदेश कार्यालय को लिखित शिकायत भेजी। जिसके बाद जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यवाई करते हुए खिलवत पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह को पंचायत अध्यक्ष पद एवं पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया हैं। जिसकी जानकारी बिदुपुर प्रखण्ड क्षेत्र के सभी जदयू पदाधिकारी को दिया गया। प्रखण्ड अध्यक्ष श्री मुकेश ने कहा कि बिदुपुर प्रखण्ड में ऐसा पहली बार किसी पंचायत अध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण हटाना पड़ा है अब हम उम्मीद करते है कि ऐसे लोगों को कभी भी पार्टी में शामिल ही नहीं किया जाएगा जिससे पार्टी और हमारी गरिमा को ठेस पहुँचे श्री सिन्हा द्वारा पंचायत अध्यक्ष का निष्कासन पार्टी के सिपाहियों के लिए एक सबक है। उन्होंने बताया कि पंचायत अध्यक्ष ने जो चुनाव में कार्य किया वो पार्टी के लिए एक काला अध्याय था जिसे जिलाध्यक्ष जी द्वारा मिटा दिया गया और मैं पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ कि ऐसा अब कभी कोई नौबत ही न आए जिसके चलते पार्टी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़े। श्री मुकेश ने बताया कि आज के बाद मोहन सिंह पार्टी के किसी भी क्रियाकलापों में शामिल नहीं होगें।