वैशाली:विधायक पर जानलेवा हमले में 24 लोगो पर नामजद प्राथमिकी

लालगंज: बुधवार की सुबह लालगंज के लोजपा विधायक राजकुमार साह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में घायल विधायक का बेटा कुन्दन कुमार के बयान पर चौबीस नामजद और सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि विधायक के भाई मुकेश साहू और कंचन कुमार साह अपराधियों के साथ मिलकर अवैध आर्म्स,लूटपाट और शराब का धंधा किया करते थे। जिसका विरोध विधायक राजकुमार साह करते थे। इसी बात को लेकर आये दिन घर में मारपीट व झगड़ा झंझट होता रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 मई की रात दोनों भाई मिलकर मेरे भाई चंदन को मारा जिससे उसका अंगूठा टूट गया। इतना ही नहीं उस रात भी फायरिंग की गई। साथ ही साथ विधायक समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। 15 मई की सुबह विधायक, मेरा भाई चंदन व मां चंद्रकला देवी शादी की तैयारी में लगे थे। अचानक बैजू महतो के घर की ओर से करीब सौ से अधिक की संख्या में लोग लाठी-डंडा, राइफल, फरसा आदि के साथ मेरे घर की ओर आते दिखे।
मुकेश साह व कंचन साह हाथ में पिस्टल, अजय सहनी राइफल एवं उनकी पत्नी और बैजू महतो एके 47 व उसकी पत्नी के साथ ही नटवर की पत्नी करीब 15 महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपितों ने मारपीट के दौरान फायरिंग करते तोड़फोर व लूटपाट भी किया।
पीड़ित ने घर की महिलाओं के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया इस दौरान कपड़े भी फार दिया।
घटना में विधायक का एक लाइसेंसी राइफल छह लाख रुपये चार सौ ग्राम सोना के साथ ही कई जेवरात भी लूटने का आरोप लगाया।




Recent Comments