
वैशाली : बाइक सवार उचक्कों ने महिला से सोने की चेन झपट कर फ़रार
सोनपुर के पुरानी गंडक पुल के पास प्रतिदिन के तरह सुवह में महिलाओं , वुजूर्ग पुरुष टहलते रहते है लेकिन बुधवार को सुवह में जब तीन महिलाओं को अकेले पाकर अपराधियों ने पिस्तौल के भय दिखा कर उससे सोने के चैन व वाली छीन लिया । पिस्तौल के डर से दो महिला भाग कर अपनी जान की रक्षा करते हुए हो हल्ला करने लगी इसी बीच लूटते के क्रम में दो बुजुर्ग पुरुष ने इसका विरोध किया तो उसे गोली मार देने की बात करते हुए भय दिखाया गया । दोनों अपराधी छीने गए समान लेकर वाइक से पूर्व दिशा की ओर भाग निकला । पीड़ित महिला आनंदपुर के चंद्रिका पंडित के पत्नी सीता देवी बतायी जा रही है । इस घटना की जनकारी पुलिस को दी । पुलिस घटनाएं की तहकीकात में जुट गयी है ।




Recent Comments