मांझी(सारण) अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छेदीलाल विश्वकर्मा के मांझी पहुंचने पर विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने 14, 15 व 16 नवंबर को उतर प्रदेश के कुशीनगर जिले के खड्डा में होने वाले राष्ट्रीय महाधिवेशन व विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज के भूमि पूजन कार्यक्रम का न्योता समाज के लोगों को दिया तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि 15 करोड़ की आबादी वाले विश्वकर्मा समाज के लिए ना तो विधानसभाओं, विधान परिषद और न देश के सर्वोच्च पंचायत लोकसभा और राज्य में इस समाज के प्रतिनिधि शून्य है. विश्वकर्मा समाज एकजुटता की शक्ति दिखाने में असफल है. विश्वकर्मा समाज को हमेशा से जाति आधार पर किनारे रखा गया है. समाज के समस्याओं पर विचार विर्मश करने के लिए यह राष्ट्रीय सम्मेलन प्रस्तावित किया गया है. उन्होंने कहा कि सुदीप विश्वकर्मा को बधाई है जिन्होंने अपनी भूमि देकर विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने तथा महासभा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन अपने सहयोगियों के बल पर कराने का बीड़ा उठाया है.इस मौके पर विश्वकर्मा शर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद लोहिया, द्वारिका शर्मा, स्वामीनाथ शर्मा, बंटी शर्मा,गोविंद शर्मा,राधेश्याम शर्मा सहित दर्जनों विश्वकर्मा बंधु मौजूद थे.