•पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के डीआरएम ने किया सीवान स्टेशन का निरीक्षण
✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद फाउंडेशन सीवान:
पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान-थावे – कप्तानगंज रेल खण्ड एवं इस खण्ड में पड़ने वाले स्टेशनो पर सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी एस.के.झा ने सीवान समेत कई स्टेशनों के निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने रेलवे लाइन पर निरीक्षण यान से सफर कर उसके संरक्षा मानकों को परखा। साथ ही इस खण्ड में पड़ने वाले मेजर एवं माइनर पूलों का गहन निरीक्षण किया।
मंडल रेल प्रबंधक एस.के.झा ने निरीक्षण के दौरान परिचालन, सिगनल एव इंजीनियरिंग विभाग के पर्यवेक्षकों एवं अनुरक्षकों को इस रेल खण्ड पर चलने वाली गाड़ियों के परिचालन में संरक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करवाने का निर्देश दिया।
मंडल रेल प्रबंधक सबसे पहले सिवान जंक्शन स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सीवान में यात्री सुख सुविधाओं के मद्देनजर गहन निरीक्षण किया और इसमें सुधार हेतु दिशा निर्देश दिया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को चेताया कि सीवान जं पर प्रदत्त यात्रियों की सुख सुविधाओं में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सीवान स्टेशन की साफ सफाई और फूड प्लाजा की कार्य प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया।

श्री झा ने उक्त स्टेशन परिसरों की यात्री सुख-सुविधाओं जैसे -प्लेटफार्मों ,फुड स्टालों,यात्री प्रतिक्षालयों,कर्मचारी विश्रामालयों, बुकिंग एवं आरक्षण काउन्टरों, स्टेशन मास्टर कक्ष,स्टेशन भवनों,सर्कुलेटिंग एरिया तथा साफ-सफाई का भी गहन निरीक्षण किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिये ।






Recent Comments