
वैशाली : खसरा रूबेला टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के लिए स्वास्थ विभाग ने झोंकी ताकत
राजापाकर-प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न निजी एवं उच्च विद्यालयों में खसरा रूबेला टीकाकरण कार्य युद्ध स्तर पर हो रही है. राजकीय मध्य विद्यालय राजापाकर के परिसर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गौरी शंकर कुमार, डॉक्टर एस चंद्रा, डॉक्टर वाला, डॉक्टर अरुण कुमार के नेतृत्व में दर्जनों छात्राओं को स्वास्थ्य कर्मियों ने खसरा एवं रूबेला का टीकाकरण किया. ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल रानीपोखर के परिसर में विद्यालय के 200 छात्र-छात्राओं को खसरा रूबेला का टीकाकरण किया गया. इस मौके पर विद्यालय के निदेशक संजय कुमार सिंह, उप प्रमुख विभा देवी, रमेश सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. मदर टेरेसा विद्यालय राजापाकर के परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के चिकित्सकों द्वारा बच्चों को खसरा रूबेला का टीकाकरण किया गया. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि खसरा रूबेला एक संक्रामक बीमारी है. 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को टीका लगाया जाना है. आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी टीकाकरण कार्य हो रहा है. आम जनता का आह्वान किया गया टीका लेने के लिए प्रचार प्रसार करें। मौके पर उपस्थित सुनील कुमार गुप्ता, नवीन कुमार, सुरेंद्र राय ,उपेंद्र राय सहित अनेक लोग शामिल हैं।




Recent Comments