जमीनी विवाद में चाकुबाजी , दोनों पक्ष से आधा दर्जन ज़ख़्मी
मढ़ौरा (सारण): गौरा ओपी क्षेत्र के जवांईनिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दों पक्षों में चाकुबाजी की घटना हुई।बताया जाता है की सोमवार को जमीन पर ईट रखने के विवाद में दों पक्ष आपस में भीड़ गये। जिसमें एक पक्ष से चार औऱ दूसरे पक्ष से दों लोग घायल बतायें जाते है।मढ़ौरा अस्पताल में ईलाजरत एक पक्ष में एक बच्ची औऱ एक महिला समेत चार लोगों में शंकर सिंह औऱ कैलाश सिंह है। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों में दिलीप सिंह औऱ पंकज सिंह का छपरा में इलाज चल रहा था।




Recent Comments