वैशाली : रसोइया संघ ने किया सीएम-पीएम का पुतला दहन
राजापाकर- प्रखंड रसोइया संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों प्रखंड के रसोइयों ने बीआरसी भवन राजापाकर के परिसर में नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार का पुतला फूंका .कहा सरकार रसोईयो के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं. नियमित मजदूरी से भी कम रसोइयों को दी जा रही है.यह अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा. अपनी 14 सूत्री मांगों को समर्थक में रसोइयों ने नारा लगाया नून रोटी खाएंगे मानदेय भत्ता लेकर रहेंगे. उनकी 14 सूत्री मांगों में सभी राशियों का मानदेय 18000 महीने किया जाए. 10 माह के बजाय 12 माह का मानदेय दिया जाए. सभी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए .रसोइयों को दाई नहीं कहा जाए. मध्यान भोजन एनजीओ के हवाले नहीं किया जाए सहित अन्य मांगे शामिल हैं .मौके पर उपस्थित महिला पुरुष रसोइयों में शिव प्रसाद साह, बेबी देवी ,रागिनी देवी, चंदेश्वर पासवान, राजेश्वर पासवान, मीना देवी ,गीता देवी, बैजनाथ सिंह सहित अनेक शामिल है।