विवेक कुमार की रिपोर्ट:-
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)की चनपटिया लोकलकमिटी की बैठक चनपटिया पार्टी कार्यालय में हुई ।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री का.प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि विगत लोक सभा चुनाव में साम्प्रदायिकता और अंध राष्ट्रवाद का नारा देकर चुनाव में जीत हासिल की ।कृषि कर्ज की माफी ,खेती में लागत का डेढ़ गुणा दाम, प्रत्येक साल दो करोड़ नौकरी ,सबके खाते में 15 लाख रुपये देने जैसे मांग पीछे हो गये ।
पार्टी के बिहार राज्य कमिटी के निर्देशानुसार 8 और 9 अगस्त को प्रत्येक प्रखण्ड मुख्यालयों पर स्थानीय मांगो पर प्रदर्शन होगा । चनपटिया प्रखण्ड पर 8 अगस्त को प्रदर्शन किया जायेगा ।जिसमें सबको बृद्धा पेंशन देने ,सबके लिये राशन और किरासन की ब्यवस्था ,नौजवानों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता ,किसानों के कृषि कर्ज माफ करने ,बाढ़ में हुये फसल नुकसान पर अनुदान देने ,मनरेगा में काम की गारण्टी करने आदि की मांग की जायेगी ।
बैठक को चनपटिया लोकल मंत्री जगरनाथ यादव ,म.वहीद, महफूज राजा ,जग नारायण शुक्ल ,सहीम ,सरल दास, मनौवर आलम,शम्भू आलोक ,हीरा ठाकुर ,संजय पासवान ,राजू बैठा ,राजा साह,मुस्तफा आलम ,डोमा साह आदि ने सम्बोधित किया ।अध्यक्षता राजा मिंया ने किया ।