
सार्थक की निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल मार्च का किया आयोजन
छपरा : रोटरी सारण एवम रोटरी क्लब छपरा के संयुक्त तत्वावधान में डाॅ सजल कुमार के भतीजे सार्थक की निर्मम हत्या के विरोध में कैण्डिल मार्च का आयोजन किया गया। कैण्डिल मार्च नगर निगम चौक से प्रारंभ होकर थाना चौक,साहेबगंज चौक,कपड़ा कमिटी गली,सलेमपुर चौक होते हुए नगर निगम चौक पहुँचा,जहाँ दो मिनट का मौन रखकर मृतक सार्थक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कैण्डिल मार्च में रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल,संस्थापक सचिव राजेश फैशन,अध्यक्ष राजेश जायसवाल,सचिव चन्द्र कान्त द्विवेदी,राकेश कुमार,सत्यनारायण प्रसाद,अजय कुमार,डाॅक्टर मदन प्रसाद,सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,बाबू लाल बबली,रतनलाल,मनोज कुमार गुप्ता,अजय प्रसाद,प्रदीप कुमार,राजकुमार गुप्ता,दिनेश गुप्ता,राजु अग्रवाल, रोटरी क्लब छपरा के अध्यक्ष दीप्ति सहाय,मंडलाध्यक्ष राकेश प्रसाद, सचिव पुनितेश्वर,डाॅक्टर मृदुल कुमार शरण,बिनोद कुमार सिन्हा,एच के वर्मा,सरोज कुमार वर्मा,वीणा शरण,करूणा सिन्हा,शहजाद आलम इनर व्हील अध्यक्ष रानी सिन्हा,अनिमा सिंह,नीतू सिंह,अनुराधा सिन्हा,कान्ति पाण्डेय आदि कैण्डिल मार्च में सम्मिलित हुए।




Recent Comments