वैशाली:विद्यालय परिसर में लोगों द्वारा मूत्र त्याग से फैली रहती है दुर्गंध, शैक्षणिक वातावरण हो रहा है प्रभावित
महनार : स्थानीय बालक मध्य विद्यालय के प्रांगण का हाल-क्या यही है स्वच्छ भारत अभियान महनार बाजार के लोगो के द्वारा बना यह मूत्रालय।मुख्य द्वार से दस कदम की दूरी पर नगर परिषद ने बनवाया है शौचालय-मूत्रालय किन्तु लोग अपनी गन्दी मानसिकता का परिचय देते हुए मूत्रालय का इस्तेमाल नही कर मुख्य द्वार पर ही गन्दगी फैला कर चल देते हैं।शिक्षा का मंदिर बन चुका है गन्दगी का पर्याय।कोई छात्र नेता इस के विरुद्ध नही उठा रहा है आवाज़।भूमि विवाद के कारण विद्यालय प्रशासन गेट पर ग्रिल लगाने में है असमर्थ।कोई भी इस विवाद को सुलझाने व गेट लगवाने को ले कर जागरूक नही है।रात-दिन विद्यालय बना रहता है असमाजिक तत्वो का अड्डा।खुले होने से विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण हो रहा है प्रभावित। मूत्र की दुर्गंध से शिक्षको व छात्रों का जीना मुहाल। आश्चर्य की बात है कि इसी विद्यालय प्रांगण में बीआरसी है। जहां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय हैं। किन्तु वह भी सब कुछ देखते हुए मृतपाय बने हैं।