कुर्की का इश्तेहार चस्पाया
#परवेज अख्तर/सिवान;

हसनपुरा(सिवान) : एमएच नगर थाने के पियाउर निवासी अली अहमद हत्या मामले के दो अन्य आरोपितों के घर बुधवार को पुलिस ने कुर्की के लिए इश्तेहार चस्पा दिया है। ज्ञात हो कि अली अहमद हत्याकांड के चार नामजद अभियुक्तों में दो ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर लिया, जिसमें पूर्व मुखिया पति अबरे आलम तथा फारुख मियां थे। अन्य आरोपितों में अनवार मियां तथा कौशर साईं के घरों में यह इश्तेहार चस्पाया गया है।