रिविलगंज(सारण) : डीएम सारण सुब्रत कुमार सेन ने प्रखंड मुख्यालय सभागार रिविलगंज में शनिवार को जोनल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला कि तैयारियों कि समीक्षा की। डीएम सारण सुब्रत कुमार सेन द्वारा मानव श्रृंखला कार्यक्रम से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से तैयारी के संबंध में जानकारी ली गयी तथा सफल आयोजन हेतू कई निर्देश जारी किया गया। डीएम ने कहा कि सेक्टर और कॉडिनेटर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक संख्या में मानव बल बढ़ाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने में सबकी सहभागिता महत्वपूर्ण है। इसलिए हम, आप और सभी लोग जिम्मेवारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। डीएम ने कहा कि जल जीवन हरियाली को सुरक्षित रखने एवं बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं नशा मुक्ति आदि सामाजिक कुरितियों के उन्मूलन के लिए मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है। मौके पर प्रशिक्षु वरीय उप समाहर्ता राजू कुमार, बीडीओ लवली कुमारी, सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।




Recent Comments