स्वच्छताग्राही की मौत पर प्रखंड में शोक सभा का आयोजन
ロराष्ट्रीय स्वछ्ताग्रही संघ ने एक परिवार को नौकरी व् चार लाख मुआवजे की मांग की-
#नालन्दा/ कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट:
सिलाव प्रखंड में कार्यरत स्वच्छभारत मिशन के तहत बहाल स्व्च्छताग्राही की मौत हो जाने के कारण सोमबार को प्रखंड कार्यालय सिलाव में बीडीओ डॉ अंजनी कुमार की अध्यच्छता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड समनव्यक कन्हैया कुमार वर्मा सहित कई प्रखंड के कर्मी ,राष्ट्रीय स्वच्छताग्राही संघ के प्रदेश उपाध्यच्छ मुन्ना कुमार सिवाल के स्वछ्ताग्रही अमित कुमार, अनिल रजक, मोहन कुमार,अनीता सिन्हा,आरती कुमारी, राज कुमार, चंदन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
संघ के मुन्ना कुमार ने बताया की लगभग डेढ़ साल से बहाल स्वछ्ताग्रहियो को जिला व् प्रखंड के स्थानीय बीडीओ व् बीसी द्वारा कार्य करवा कर न तो मानदेय भुगतान समय से कराया जा रहा और न ही कोई सुविधा दी जा रही है। इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि पिछले साल नालन्दा जिले के रहुई प्रखंड में कार्यरत स्व्च्छता ग्रही रश्मिता कुमारी के बच्चे की मौत भी समय से भुगतान नही मिलने के कारण हुई तो आज एक और स्वछ्ताग्रही मुर्गीयचक निवासी तरुण यादव के 30 वर्षीय पत्नी मालती देवी व् नवजात शिशु (जच्चा बच्चा) की प्रसव के दौरान सही ईलाज नही मिलने के कारण हो गई।
जबकि संघ के सदस्यों ने जिला प्रशासन व् राज्य सरकार से परिवार के एक सदस्य को नौकरी व् आपदा राहत कोष से चार लाख मुआवजे की मांग की है।