वैशाली:बिदूपुर में श्रृंखला कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलो के कार्यकर्ताओ की बैठक
# प्रेम कुमार 

बिदूपुर (हाजीपुर)
बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय में   आगामी 21 दिसम्बर को होने वाली मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलो के कार्यकर्ताओ एवम अध्यक्षो के साथ बैठक की गयी।बैठक की अध्यक्षता बी डी ओ दुनिया लाल यादव ने किया।उन्होंने बताया की 4 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी डॉक्टर ,सी डी पी ओ,बी ए ओ,बी इ ओ ,सहित अन्य पदाधिकारियो के साथ बैठक की जायेगी।इसके बाद डेढ़ बजे से विकास मित्रो के साथ भी बैठक की जायेगी।

इसके बाद 5जनवरी को दो बजे दिन से प्रखंड में स्थित सभी उच्च विद्यालयों,मध्य विद्यालयों,प्राथमिक विद्यालय,तकनीकी शिक्षण संस्थान,एवम निजी विद्यालयों के संचालक के साथ बैठक की जायेगी।वही 5 जनवरी को ही साढ़े बारह बजे से प्रमुख,मुखिया,सरपंच एवम पंचायत समिति सदस्यो के साथ बैठक की जायेगी ।जबकि 8 जनवरी को प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यो एवम पंचो के साथ बैठक की जायेगी।जबकि 9 जनवरी से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। इस दौरान वार्ड संध के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, वार्ड संध के प्रखंड अध्यक्ष क्रान्ति कुमार जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश,भाजपा पुर्वी मण्डल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह, बलराम खत्री आदि उपस्थित थे।