बेतिया – गौनाहा:– *राॅयल ऐलेवन को हरा फाइनल में पहुंचा सुपर ऐलेवन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* पार्क स्टेडियम गौनाहा में खेले जा रहे GPL टूर्नामेंट के अंतिम क्वालीफायर मैच में सुपर ऐलेवन व राॅयल एलेवन के बीच कांटे का मुकाबला हुआ जिसमें सुपर ऐलेवन ने राॅयल ऐलेवन को हरा फाइनल में जगह बनाई । फाइनल मैच इसी मैदान पर सात मार्च को डायमंड स्टार के साथ खेला जाना है ।
इसकी जानकारी देते हुए पुर्व कैप्टन सह संचालक अमित कुमार गुड्डू ने बताया कि सुबह जब ग्यारह बजे दोनो टीमों के बीच टॉस कीया गया । टाॅस जितकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर ऐलेवन की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में कुल 227 रन बनाई ।
वही लक्ष्य का पीछा कर रही राॅयल एलेवन ने निर्धारित बीस ओवर में पांच विकेट खोकर कुल 219 रन ही बना सकी ।
वही मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुपर ऐलेवन के खिलाड़ी सद्दाम खुरानी को दिया गया ।