सारण :दूसरे अनुमण्डल में परीक्षा केंद्र जाने से छात्राएं परेशान
#संजय कुमार पाण्डेय नगरा ( सारण) नगरा प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के रामपुर कला गाँव मे राणा प्रताप उच्च सह प्लस 2 अपग्रेड स्कूल है यह विद्यालय सारण जिले के सदर अनुमंडल में पड़ता है। पूर्व के नियमानुसार 10 वी बिहार बोर्ड के परीक्षा के लिए छात्राओं की परीक्षा केंद्र अनुमंडल मुख्यालय होनी चाहिए।लेकिन विडम्बना यह है कि उस विद्यालय का परीक्षा केंद्र मढ़ौरा अनुमंडल में चला गया है।अब इस विद्यालय की छात्राएं एवं उनके अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
जिसके चलते अभिभावक एवं छात्राएं काफी चिन्तित है।ये छात्राएं पढ़ाई की चिंता छोड़ परीक्षा केंद्र और आने जाने में होने वाली परेशानियों की चिंता कर रही है,चिंतित होना भी लाजमी है क्योकि इस विद्यालय की लड़कियों को मढौरा जाने के लिए खैरा से बस पकड़नी होगी।खैरा से कोई बस खुलती नही बस छपरा से मढौरा के लिए खुलती है जो स्टैंड से ही भड़ी आती है।अब इन लड़कियों को बस में खड़े हो कर सफर करने की मजबूरी सता रही है।यदि इन लड़कियों की परीक्षा केंद्र सदर अनुमंडल के मुख्यालय होता तो खैरा से छपरा के लिए सैकड़ो ऑटो चलती है क्योंकि खैरा से छपरा की दूरी मात्र 8 किलोमीटर है।मढौरा की दूरी 18 किलोमीटर है।अपनी इन परेशानियों की कहानी राणा प्रताप उच्च सह प्लस 2 स्कूल की लड़कियां निशा,मोनिका,रुचि,विभा,सिमरन,अमृता,मुश्कान,सीमा ,संजू आदि ने अपना प्रवेश पत्र दिखाते हुए बताई




Recent Comments