दिघवारा (सारण) : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर सुबह 11 बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने दिघवारा नगर पंचायत के मिरपुर भुआल स्थित शिल्पी के निवास पर पहुँचकर सांसद राजीव प्रताप रूडी से दूरभाष पर शिल्पी कुमारी से बात कर कहाँ कि बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर सारण जिला के लिए एक मानक स्थापित की है ।बरहाल शिल्पी के माता-पिता एवं परिजन बधाई के पात्र है।शिल्पी आने वाली प्रतियोगिता परीक्षार्थियो के लिए आदर्श बनेगी ।इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह,शिल्पी कुमारी एवं उनके माता-पिता उपेन्द्र राय,पितामह अशोक राय,चाचा अजय राय,साहेब राय समेत तमाम महिलाओ एवं पुरुषो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किये ।
इस अवसर पर उपस्थित रामजंगल सिंह कॉलेज के सचिव अशोक सिंह,प्रो0 कन्हैया सिंह,बच्चा सिंह,नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरेन्द्र चौरसिया,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप चौरसिया,संतोष राय,भाजपा नेता राममूर्ति,युगलकिशोर,अमरेन्द्र चौरसिया,लोमर खलीफा,ललन पंडित,सामाजिक कार्यकर्त्ता संदीप कुमार,जयराम प्रसाद,सब्बीर अंसारी,सुजीत कुमार,गजेन्द्र राय रामगोपाल राय,संतोष कुमार आदि उपस्थित थे ।