वैशाली:बिदूपुर में भीषण शीत लहर के कारण आर टी पी एस काउंटर पर 14 जनवरी तक बंद 
#प्रेम कुमार 
बिदूपुर हाजीपुर 
बिदुपुर प्रखंड में आगामी 4 जनवरी से 14 जनवरी तक भीषण शीत लहर के कारण आर टी पी एस काउंटर पर राशन कार्ड के लिए आवेदन पत्र जमा नही किये जायेगे। भीषण ठंड के कारण आवेदन जमा करने के लिए सुबह से ही महिलाये छोटे बच्चे को लेकर प्रखंड मुख्यालय में पहुंच कर देर तक लम्बी लाइन में लगी रहती थी,जिसके कारण ठंड में महिलाओं को काफी परेशानी होती थी। महिलाओं के परेशानी को देखते हुए बी डी ओ दुनिया लाल यादव ने 4 दिसम्बर से लेकर 14 दिसम्बर तक आवेदन जमा करने का कार्य को स्थगित कर दिया ताकि ठंड में महिलाओं को परेशानी नही हो।