सारण:अंधविश्वास में जादू-टोना को मानने वाले दो पक्षो में खूनी संघर्ष, आधे दर्जन हुये घायल 

 #दैनिक खोज खबर डेस्क 
तरैया 
तरैया थाना क्षेत्र के फेनहारा गद्दी गाँव मे  जादू-टोना के आरोप को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गयी।जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए।प्रथम पक्ष से तीन भाई  भुअर प्रसाद,रामा प्रसाद और जयशंकर प्रसाद घायल हो गए।जिसमे जयशंकर प्रसाद की फरसा लगने से गर्दन कट गया है।जिसे गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।वही दूसरे पक्ष के भोला प्रसाद(ओझा),इसका पुत्र इंद्रजीत प्रसाद और इंद्रजीत प्रसाद की पत्नी सुशीला देवी घायल है।ओझा भोला प्रसाद के पेट मे भला लगा है।मालूम हो कि पूर्व में दोनों पक्षो में नदी में मछली मारने को लेकर झगड़ा हुआ था।जिसको लेकर विवाद चल रहा था।इसी बीच रविवार को भुअर महतो के पुत्र की तबियत खराब हो गयी।तो उसने भोला महतो से कहा कि तुम ओझा हो तुमलोगो से विवाद हुआ है।इसलिए मेरे बेटे का तबियत खराब है।तुम्ही कुछ जादू -टोटका किये हो इसलिए मेरे बेटे की तबियत खराब है।इसी बात पर जमकर मारपीट हो गयी।जिसमे दोनों पक्षो से तीन-तीन लोग घायल है।सभी घायलो का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।
न्यूज़ इनपुट -राणा प्रताप सिंह