स्कूली फूटबॉल में मशरक ने पानापुर को 5-0 से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

मढ़ौरा (सारण):
जिला स्तरीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का जोनल मैच उच्च विद्यालय मढौ़रा में खेला गया I मशरक ने पानापुर के बीच खेले गए मैंच में मशरक ने पानापुर को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले हाफ में मशरक ने तरफ से तीन गोल और दूसरे हाफ में दो गोल कर 5-0 की अजेय बढ़त बना ली I मैच के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री ललन महतो के साथ मढौरा हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री धर्मेंद्र तिवारी मशरक के शारीरिक शिक्षक संजय सिंह, प्रमोद सिंह मनीष कुमार थे I मैच के रेफरी प्रभाकर सिंह रहे, शनिवार को सुबह मरहौरा और अमनौर के बीच सेमी फाइनल मैच और फाइनल मैच दिन में 2:00 बजे से खेला जायेगा!




Recent Comments