विभूतिपुर में सीपीएम की ओर से डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मार्च निकली,भाजपा हटाओ देश बचाओ का लगाया नारा
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर) :बामपंथी पार्टीयों सीपीआए और सीपीएम कि ओर से डाॅ भीमराव अम्बेडकर के पुण्य तिथि को पुरे देश में भाजपा हराओ और संविधान बचाओ, देश बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया।जिस में वामपंथी कार्यकर्ताओं के द्वारा नरहन बाजार में रोड मार्च किया गया। जो दुर्गा स्थान से नरहन हाई स्कूल तक मार्च कर।वही दुर्गा स्थान में एक सभा कॉमरेड अनिल राय की अध्यक्षता में हुई।जिसे सीपी आए और सीपीएम अंचल सचिव कॉमरेड अजय कुमार,सीपीआई अंचल सचिव कॉमरेड विनोद कुमार,विनय कॉमरेड,ललित लाल काणॆ कामरेड ,रामचंद्र ठाकुर कामरेड, संजीव सिंह,कामरेड उपेंद्र शर्मा ,कामरेड रामप्रताप दास, कामरेड श्यामदास शाखा सचिव सीपीआई ने संबोधित किया।जिसमें कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार को गद्दी से हटाने के लिए वामपंथी लोकतांत्रिक एकता बनाए जाने पर बल दिया। एवं हिंदू मुस्लिम एकता, समाज के पिछड़े वर्ग को आरक्षण S.C,St की सुरक्षा में बने कानून को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया।