
द अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित हुए त्रिपुरारी झा
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू
खानपुर(समस्तीपुर): प्रखंड के नत्थू द्वार निवासी ,स्वर्गीय चंद्रभूषण झा के छोटे पुत्र त्रिपुरारी कुमार झा को 5 दिसंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर द अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड बिहार बीएमपी पुलिस के महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे के द्वारा दिया गया।ज्ञातव्य हो की त्रिपुरारी कुमार झा विगत 5 वर्षों से सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं।स्वच्छता अभियान,पर्यावरण संरक्षण,जनसंख्या वृद्धि, आदि कई कार्य करते आ रहे हैं।उनको यह अवॉर्ड स्वच्छता अभियान व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया।वही त्रिपुरारी झा एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार से आते हैं।पिता के मृत्यु के बाद भी समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करते रहें है।आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं होने के बावजूद हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं ।उनका एक कार्यक्रम अक्सर हुआ करता है ।एक कदम पर्यावरण की ओर के तहत लोगों से एक पेड़ लगाने के लिए लोगो को हमेशा प्रेरित करते हैं।और जिन से भी मिलते हैं एक पेड़ देकर मिलते हैं।शादी विवाह व जन्मदिन आदि चीजों में भेट स्वरूप पेड़ दिया करते हैं। किसी भी कार्यक्रम में अतिथि को पेड़ देकर सम्मानित करते हैं।इनके कार्य से खानपुर के लोगों में पर्यावरण के क्षेत्र में अलख जगाने का काम किया गया।त्रिपुरारी झा बताते हैं मेरा शुरू से ही समाज सेवा से लगाव रहा है ।उसका पूरा श्रेय मेरे पूज्य पिता श्री को जाता है और मेरी मां को जाता है , अवार्ड मिलने से खानपुर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।प्रखंड प्रमुख अर्चना कुमारी ,जिला आपदा पदाधिकारी आनंद कुमार, आत्मा के उप निदेशक के प्रसाद, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी त्रिलोकी ठाकुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिषद स्वर्णिमा सिंह, प्रियंका कुमारी आदि ने बधाई दी है।




Recent Comments