वार्ड क्रियान्वयन समिति के गठन हेतु वार्ड सभा का आयोजन
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर): प्रखंड क्षेत्र के मुस्तफापुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में उपमुखिया उपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निश्चय योजना के अंतर्गत आने वाले शुद्ध पेयजल एवं नाली गली के पक्की करण की योजना के क्रियान्वयन के लिए वार्ड विकास क्रियान्वयन समिति के गठन हेतु वार्ड सभा का आयोजन किया गया।बैठक में पंचायत सचिव श्री रघुवंश नारायण सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया 7सदस्यीय एक समिति बनाया जाएगा ।जो निश्चय योजना के अंतर्गत आने वाले शुद्ध पेयजल एवं नाली गली के पक्की करण योजना को सुचारू रूप से वार्ड में चलाने का काम करेगी। साथ ही निश्चय योजना के बारे में विस्तार से ग्रामीणों को बताया गया एवं 7 सदस्यीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया एवं तीन सदस्य निगरानी समिति का भी गठन किया गया।वार्ड सचिव के रूप में तिलकेश्वर महत्व को सर्वसम्मति से चुना गया। सदस्य के रूप में अरविंद कुमार, ज्ञानी महतो, संगीता कुमारी ,नम्रता कुमारी ,उषा कुमारी को चुना गया
तीन निगरानी समिति का भी गठन हुआ जिसमें शंभू शरण, तरुण प्रसाद एवं संजय कुमार को चुना गया ।बैठक में राम उदित महतो, रामलाल महतो, इंद्रजीत कुमार ,प्रवीण सिंह, हीरालाल महतो ,राजगीर पोद्दार ,रामराजी महतो, कपिलदेव महतो ,विरेंद्र कुमार सिंह, विकास कुमार, रामेश्वर महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।