मैट्रिक व इंटर में बेहतर अंक लानेवाले बच्चों को किया गया सम्मानित
अमित कुमार, जलालपुर (सारण)
प्रखण्ड के हाई स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को ग्राम सवरी वकसी जी निवासी प्रो सी पी सिंह के स्मृति में तृतीय वार्षिकोत्सव स्व प्रो सी पी सिन्हा मेमोरियल पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित की गई। समारोह में इंटर व मैट्रिक में अधिक अंक लाने वाले छात्रों को नगद रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह में कर्नल विमलेश चन्द्रा, डॉ मधुलेश चन्द्रा, डॉ ललितैश चन्द्रा ने कहा कि पिता जी विद्वान थे।उनकी आत्मा विद्या में बसती थी।

जिससे उनके स्मृति में जलालपुर हाई स्कूल में इंटर में आधिक अंक लाकर प्रथम आनेवाले अनुराग कुमार द्वितीय अक पाने वाले प्रणय प्रतीक,मैट्रिक में प्रथम आशुतोष कुमार द्वितीय अनूप कुमार को पुरस्कृत किया गया।दोनो वर्गों में प्रथम आने वालों को पचास हजार,द्वितीय आने वाले को दस हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।यह पुरस्कार छात्रो के पढ़ाई जारी रखने के लिए दिया जाता हैं।उक्त समय सी पी सिन्हा के पत्नी सावित्री सिन्हा, प्रधनाध्यपक माधव कुमार पूर्व प्रधनाध्यपक मकेश्वर मिश्र,सत्यनारायण तिवारी,बलराम कुमार विजय कुमार यशवंत कु मिश्र रबीना कुमारीं दिनेश कु सिह सुभाष कु गुप्ता सुनील कुमार पुष्पा कुमारीं नीतेश पांडेय निभा कुमारीं रीता कुमारीं पाल विकाश कुमार मीना कुमारी इत्यदि थे।संचालन डॉ शशिकांत तिवारी ने किया