
मढ़ौरा (सारण) 1 मई 2020
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की मढ़ौरा इकाई की ओर से राज्य पार्टी के निदेश पर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस एक मई 2020
को प्रखंड के मुबारकपुर ग्राम स्थित संजय कुमार सिंह अंचल सचिव के आवास पर सादगी पूर्ण वातावरण में मनाया गया ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव रामबाबू सिंह ने मौके पर पार्टी झंडा फहराया। और शाहिद बेदी पर माल्यापर्ण किया गया जिसमें दर्जनों मजदूरों एवं किसानों ने हिस्सा लिया और मजदूरों के सवालों को लेकर निरंतर संघर्ष करने का संक्लप लिया गया । और कोरोना को भगाने की अपील की ।
इसके बाद पार्टी नेताओं ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में 10 बजे से 2 बजे तक उपवास रखा । मांगों में कोरोना संकट से लोगों को बचाने और पूर्ण लॉक डॉउन को सफल बनाने के लिए तमाम जरूरत मंदो के खाते में 10 हजार रुपया डाला जाय। शिक्षकों की हड़ताल को यथाशीघ्र खत्म कराया जाय । कोटा में फसे हुए बिहारी छात्रों को अविलंब वापस बुलाया जाय। बिहारी मजदूर जो दूसरे राज्य में फसे हुए है उन्हें वापस घर बुलाने की गारंटी की जाय और उन्हें समुचित सहायता प्रदान की जाय। सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ते में की गयी कटौती को वापस लिया जाय। मांगे प्रमुख थी।
उपवास कार्यक्रम में पार्टी जिला सचिव रामबाबू सिंह अंचल सचिव संजय कुमार सिंह , तंजी में इंसाफ के अध्यक्ष प्रो रजाक हुसैन , किसान नेता भरत राय , कृष्ण कुमार पाण्डे , रणजीत राय,संजय कुमार, अजय कुमार यादव , श्रमिक नेता मथुरा साह , बिंदर्श्वरी प्रसाद ,आदि भाग लिए।
कार्यक्रम में साबुन मास्क बाटा गया और सामाजिक एवं शारिरिक दूरी को बनाये रखा गया। रामबाबू सिंह जिला सचिव 01/05/2020




Recent Comments