
विद्यालय के छात्रों ने गरीबों के बीच बांटा कंबल
तरैया(सारण)।09.01.2020 :
प्रखण्ड के रामकोला स्थित शिव एकेडमी विद्यालय के छात्रों ने गुरुवार को विद्यालय परिसर में स्टॉल लगाकर गरीबो और असहायों के बीच कम्बल का वितरण किया।छात्र प्रियांशु, रोहित,वजीर,मनीष,आकाश एवं सुजीत ने 120 कम्बल का वितरण किया।विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गरीबो की मदद और बच्चें में परोपकार के सद्गुण विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।क्षेत्र के वास्तविक जरूरतमंद लोगों की पहचान स्थानीय पत्रकार एवं जनप्रतिनिधि के सहयोग से किया गया है।जिनके बीच विद्यालय के छात्र द्वारा कम्बल का वितरण कराया गया ताकि बच्चों में गरीबो की मदद का संस्कार पनप सके और छात्र भी सफल होकर ऐसी सामाजिक कार्यो अपने क्षेत्र में कर सके।उक्त मौके पर विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार सिंह उर्फ राजा बाबू,आनंद कुमार सिंह उर्फ छोटे,अमित कुमार सिंह उर्फ हीरो सिंह,रमेश सिंह,जलन्धर सिंह, विजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सरोज सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments