Θ बेतिया – आज भारतीय आजाद मंच द्वारा जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

✍ न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

आज दिनांक 5 फरवरी 2020 को भारतीय आजाद मंच के द्वारा स्थानीय बानु छापर स्थित जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती के साथ साथ उसके विस्तार एवं सांगठनिक कार्यों को गति देने पर चर्चा किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय आजाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि मंच के द्वारा अगले महीने भारतीय आजाद मंच का ज़िले में विस्तार होना है. इसके लिए अगले महीने से मंच के द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. जिसमें इंटर, डिग्री कॉलेज सहित आईटीआई पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. इकाई विस्तार की दृष्टि से जिले में इस बार जिला इकाई के साथ-साथ नगर इकाई तथा कालेज इकाई भी बनाई जाएंगी।

श्री दुबे ने कहा कि संगठन में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए इस बार विशेष ध्यान दिया जाएगा इसके लिए कालेज, गर्ल्स हॉस्टल में भी विशेष रुप से जनसंपर्क कर मंच से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जाएगा.वही मुख्य रूप से छात्राओं को संगठन से जोड़ने के लिए उन्हें प्रमुख दायित्व दिए जाएंगे। वहीं जिला उपाध्यक्ष भास्कर भरद्वाज ने आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि मंच के द्वारा मार्च में छात्रा सर्वेक्षण को लेकर विस्तृत योजना बनाई गई है. इसमें उच्च शिक्षा में छात्राओं की स्थिति विषय पर सर्वेक्षण किया जाएगा। जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय आजाद मंच एक गैर राजनीतिक संगठन है मंच देश हित समाज हित तथा छात्र हित में निरंतर कार्य करता है और आगे भी करता रहेगा इसलिए उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि मंच से जुड़कर समाज हित में अपना अहम योगदान दे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन निखिल मिश्रा ने किया मौके पर,सुनील कुमार,विवेक कुमार,ओम त्रिपाठी,गोलू कुमार,सागर मिश्रा,अजय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं मंच के मजबूती के लिए अपने-अपने विचार रखे।