शाखा प्रबंधक के ब्यवहार से उपभोक्ता परेशान

इसुआपुर(सारण):

शाखा प्रबंधक के ब्यवहार से उपभोक्ता परेशान
इसुआपुर:प्रखण्ड के श्यामकौड़िया स्थित स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक के कार्य कलापों से उपभोक्ता परेशान हैं ।पिछले तीन दिनों से शाखा में पैसा नहीं है ।ग्रामीण बुजुर्ग, महिला पेंशनधारी सभी को पैसे के लिए लगातार चक्कर लगाना पर रहा है।वहीं शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार का ब्यवहार भी अपने ग्राहकों के साथ अच्छा नहीं है ।बैंक ग्राहक शिवनारायण मांझी,अम्बिका मांझी,चन्द्रदेव महतो,अवधेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह,मदन सिंह, शिवशंकर सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह, ललन सिंह आदि ने बताया कि उनके घरों में पैसा नहीं है ।कोई बीमार है तो किसी के घर मे खाने को अनाज नहीं है ।एसे में थोड़े थोड़े पैसे के लिए बैंक का तीन दिन चार दिन चक्कर लगाना पड़ता है ।शाखा प्रबंधक से शिकायत करने पर उनके गुस्से का शिकार होना पड़ता है ।शाखा प्रबंधक कब आते हैं कब जाते हैं पता नहीं चलता है ।शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार के द्वारा ऋण स्वीकृति यह कहकर मना कर दिया जाता है कि बैंक एनपीए हो गया है ।किसी तरह का लोन पास नहीं होगा।वही ग्रामीणों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन भी शाखा प्रबंधक नही आये थे ।तो स्थानीय लोगों द्वारा बैंक परिषर में झंडोतोलन किया गया ।इस बाबत पूछने पर शाखा प्रबंधक ने बताया कि छपरा से ही पैसा नही आ रहा है ।मै क्या कर सकता हूं ।