दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज : नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ राजव्यापी महागठबंधन के आह्वान पर बिहार बंद बेअसर रहा। नरकटियागंज में शनिवार को किसी प्रकार का कोई असर देखने को नहीं मिला। इस दौरान कई मुख्य बाजार समेत कई जगहें दुकाने खुली रही। स्कूल, कॉलेज खुले रहे, सड़को पर फर्राटे से गाड़िया दौड़ती दिखी। पूर्व सूचना के अनुसार बंदी को देखते हुए कम ही लोग गावों से शहर में आना हुआ, इधर नगर में सुबह से पुलिस चुस्त-दुरुस्त रही। सभी चौक चौराहे पर पुलिस की तैनात रही। इधर बन्दी के दौरान अनुमंडल क्षेत्र से कही से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है। नगर के थाना परिसर में क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला कप्तान निताशा गुड़िया पहुंची, उनके आगमन का तात्पर्य स्पष्ट नहीं हो सका. बहरहाल अनुमंडल पदाधिकारी चन्दन चौहान सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सूर्यकांत चौबे ने बताया कि राजद के बिहार बंद के आह्वाहन के मद्देनजर पुलिस की गश्ती व चाक चौबंद दुरुस्त रखी गई।





Recent Comments