टीपीएल टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का संगम बाबा ने किया उदघाटनतरैया(सारण) 09.01.2020 :वाई.डी.बी.एस कॉलेज परिसर में आयोजित टीपीएल टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार गिरी उर्फ संगम बाबा ने फीता काट कर किया।खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि खेल ही एकमात्र ऐसा प्लेटफॉर्म है जहा जाति, धर्म, समुदाय एवं ऊँच-नीच की दीवार ध्वस्त हो जाती है। खेल में इंसानियत कायम रहती है।आज के परिवेश में खेल को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।खेल के माध्यम से आपसी भाई चारा बढ़ता है।तथा एक दूसरे से मिलने जुलने के बाद प्रेम भी बढ़ता है।स्वस्थ्य जीवन के लिए खेल कूद भी अनिवार्य है।युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी अनिवार्य है।खेल से बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है।सेमीफाइनल मैच तरैया और पचभिण्डा के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पचभिण्डा की टीम ने स्वयं क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया तथा प्रथम बल्लेबाजी करने के लिए तरैया के टीम को आमंत्रित किया।तरैया कि टीम प्रथम बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में छः विकेट खोकर 162 रन बनाया।जवाबी पारी खेलते हुए पचभिण्डा की टीम निर्धारित ओवरों में 107 रन पर ऑल आउट हो गयी।इस तरह तरैया की टीम 55 रनों से शानदार जीत हासिल कर लिया सेमीफाइनल में जगह बना लिया।मैन ऑफ द मैच तरैया टीम के नीतीश कुमार को दिया गया।उक्त मौके पर नवलेश कुमार,लालू कुमार,रंजन सिंह कुशवहा,अभी सिंह कुशवहा,लालू कुमार,शेर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।