दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड के नौतन पंचायत विक्रमपुर उत्तरटोला में ब्रह्म बाबा स्थान पर अखंड अष्टयाम के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में स्त्री पुरूष और ग्रामीण शामिल हुए।पवित्र कलश में आचार्य अजय तिवारी एवं पुरोहित की मौजूदगी में विधि विधान के साथ जलभरी कराई गई। लाल, पीले और सुनहले वस्त्रों महिला पुरुष श्रद्धालु कलश यात्रा का समापन बह्म स्थान पर किया गया। जहां वैदिक रीति से पूजा-अर्चना के साथ हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलन, आरती के समापन पर हरे राम, हरे राम राम राम हरे… राम कृष्ण नाम जप संकीर्तन शुरू किया गया। राम कृष्ण नाम जप के दौरान गायक कलाकारों ने विभिन्न राग व धुन की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बन गया है। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह डीलर, युवा समाजसेवी नीरज कुमार, पंचायत समिति सदस्य रजनीश कुमार, रामविलास सिंह, शिवनाथ सिंह, योगेंद्र सिंह, सुबोध सिंह, हरेंद्र सिंह, करीमन सिंह, भूषण सिंह सहित बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।