बेखौफ आपराधियों ने मुखिया पति को मारी गोली, रेफर

#परवेज अख्तर /सीवान : जिले के एचएम नगर थाना क्षेंत्र के उसरी पंचायत के मुखिया पति को आपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि हसनपुरा प्रखण्ड के उसरी पंचायत की मुुखिया पायल देवी के पति छोटेलाल साह शुक्रवार की शाम को अपने घर पर खाना खाने के बाद दरवाजे से बाहर निकल रहे थेे उसी समय बेखौफ अपराधियो ने गोली मार दी.घटना के बाद से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग तुरंत घायल छोटे लाल साव को लेकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचे.जहां घायल को सीवान सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया. वहीं मौके पर सिवान सदर एएसपी काण्तेश मिश्रा ने पहुंच मामले की जानकारी ली और पुलिस को जांच के लिये निर्देश दिया.
बेखौफ आपराधियों ने मुखिया पति को मारी गोली, रेफर




Recent Comments