
सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की कुल 52 योजनाओं का हुआ उद्घाटन एवं शिलान्यास
छपरा। प्रगति यात्रा के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छपरा में 629.18 करोड़ की लागत से 500 बेड एवं 100 मेडिकल सीट वाला नव निर्मित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय समेत कुल सारण जिले को लगभग 985 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 52 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में 688.17 करोड़ रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन तथा 296.42 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री द्वारा दर्जनों योजना निमार्ण के शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। जिसमें छपरा में बीएससी नर्सिंग कॉलेज एवं छात्रावास, छपरा में 30 क्षमता का महिला कक्षपाल बैरक,132 क्षमता के कैदी कक्षपाल बैरक, सोनपुर आईटीआई में टाटा के सहयोग से वर्क सोप का निमार्ण, रिविलगंज प्रखंड के सिताब दियारा में जेपी पार्क का निमार्ण एवं सौंदर्यीकरण, मढ़ौरा में पशु अस्पताल भवन का निमार्ण, शिलहौरी मंदिर के पार्क निर्माण, इसुआपुर के केरवा, पानापुर के सतजोड़ा, गड़खा के महमदा पंचायत क्षेत्र के गावों में चबूतरा, सॉलिंग, मिट्टीकरण आदि के दर्जनों कार्यों का उद्घाटन किया।वहीं गड़खा के मुस्सेपुर और छपरा जेपी यूनिवर्सिटी कैंपस में विधुत उप केन्द्र, बनियापुर, एकमा, लहलादपुर, बनियापुर आदि क्षेत्रों में कई बस स्टॉप निमार्ण कार्य, गड़खा प्रखंड स्थित ग्राम महमदा में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत सौंदर्गीकृत किये गये तालाब, मनरेगा के तहत निर्मित ग्रामीण घाट और खेल मैदान का लोकार्पण किया। विभिन्न विभागों एवं जीविका दीदियों द्वारा लगाये गये स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 6326 जीविका स्वयं सहायता समूहों के 75912 परिवारों को बैंक ऋण के रूप में प्रदत्त राशि का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत 661 लाभार्थियों को 3 करोड़ 2 लाख 18 हजार 722 रुपये का सांकेतिक चेक, 1571 जीविका स्वयं सहायता समूहों को प्रदत्त सामुदायिक निवेश निधि अंतर्गत 15 करोड़ 73 लाख 95 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, ग्रामीण हाट मोहमदा की चाभी, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, कुशल युवा कार्यक्रम, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना, आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, कृषि यांत्रिकीकरण राज्य योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना का सांकेतिक चेक, समेकित विकास योजना के तहत व्यॉलर पॉल्ट्री फॉर्म का सांकेतिक चेक, समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना, बिहार शताब्दी असंगठित कार्य कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना के अन्तर्गत ‘मृत्यु लाभ’ का सांकेतिक चेक, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पुरस्कार का सांकेतिक चेक, बासगीत पर्चा, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक एवं दिव्यांगजनों के लिये बैट्री चालित ट्राई साइकिल की चाबी लाभुकों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने महमदा गांव में 7 लाख 50 हजार रुपये की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-199, मंगला टोला के जीर्णोद्धार कार्य, स्कूल के सामने पेवर ब्लॉक कार्य तथा सौंदर्गीकरण कार्य का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया।इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री कुमार ने छपरा समाहरणालय स्थित सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें विकाश परक योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में आला अधिकारियों के साथ विभागीय सचिव एवं जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पांडेय, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह सारण जिले के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक जनक सिंह, सीएन गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंह मंटू, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, विधान पार्ष वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व मंत्री चंद्रिका राय, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, पूर्व मंत्री गौतम सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।




Recent Comments