एसडीएम एवं डीएसपी ने संयुक्त रूप से परेड का किया निरीक्षण
झंडे को सलामी देते एडीएम, डीएसपी व अन्य

दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। अनुमंडल मुख्यालय के सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानो में स्वतंत्रता दिवस की 78वां वर्षगांठ उल्लासर्पूण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। राजकीय समारोह चीनी मिल हाता मैदान में आयोजित किया गया। जहां एसडीएम डा. प्रेरणा सिंह एवं एसडीपीओ नरेश पासवान ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया और ध्वाजारोहन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। एसडीएम ने संबोधन में युवा पीढ़ी को देश और क्षेत्र के विकास में आगे आने के लिए प्रेतित किया। एसडीम डॉ. प्रेरणा सिंह ने अनुमंडल गोपनीय शाखा सह एसडीओ आवास और अनुमंडल कार्यालय पर ध्वाजारोहन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राजकीय समारोह में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों के एसडीएम ने मंच से सम्मानित किया। वहीं एसडीपीओ आवास पर डीएसपी नरेश पासवान, नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत की चेयरमैन रूबी सिंह, प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख नीतू कुमारी, अम्बेडकर पार्क पर पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जितेन्द्र कुमार राय, शहीद स्मारक पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लालबाबू गिरि, रेफरल अस्पताल पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण चंद, पटेल स्मारक पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष बलिराम सिंह, मढ़ौरा थाना पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, आईसीडीएस कार्यालय पर सीडीपीओ पिंकी कुमारी, ई- कृषि भवन पर बीएओ संजीव सिंह, अवर निबंधन कार्यालय पर सब रजिस्टार संतोष कुमार, केन यूनियन और व्यापार मंडल पर मुखिया परमात्मा राय ने ध्वाजारोहन कर तिरंगे को सलामी दी। हाई स्कूल शिल्हौरी में भूमिदाता परिवार के अनिल कुमार राय, उच्च विधालय मढ़ौरा में प्रभारी एचएम गजेन्द्र शर्मा, सरकारी आईटीआई पर प्रचार्य दिपक कुमार, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलज पर प्रचार्य अनिल सिंह, शिल्हौरी पैक्स पर पैक्स अध्यक्ष अभिषेक राय, हसनपुरा पैक्स पर पवन सिंह, बरदहिया पैक्स पर नागेन्द्र राय, भावलपुर पंचायत भवन पर मुखिया बिमला सिंह, भुआलपुर आरटीपीएस सेंटर पर मुखिया कुसुम देवी, तेजपुरवां में मुखिया संघ के अध्यक्ष परमात्मा राय, मिर्जापुर में मुखिया रबिता देवी, हथिसार में मुन्द्रिका राय, अंवारी विकास भवन पर मुखिया चुन्नी देवी, शिल्हौड़ी पंचायत भवन पर मुखिया सीता देवी, हसनपुरा में मुखिया प्रतिनिधि अमीत राय, माधोपुर में मुखिया खुशबुन निशा, मुबारकपुर में मुखिया सुनिल कुमार ने ध्वाजारोहन किया। प्रखंड के निजी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस पुरे उल्लास के साथ मनाया गया।