दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के गुरुकुल उच्च विद्यालय हरपुरजान के 35 बच्चे मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण पर शुक्रवार को निजी वाहन से 7 शिक्षकों के साथ वैशाली के परिभ्रमण के लिए रवाना किए गए। परिभ्रमण पर जाने को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह दिखा। स्कूल के प्रधानाध्यापक मुन्ना कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण बच्चों के शैक्षिक विकास में सहायक हो रही है। मौके पर शिक्षक दिवाकर सिंह,कमला कुमारी, पंकज कुमार, कविता पटेल सहित बच्चे मौजूद थे।