परवेज अख्तर/सीवान

सीवान. नगर थाना क्षेत्र के पंचमन्दिरा मुहल्ला में वाहन की ठोकर से फूफेरे भाई की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जुगनू कुमार के रूप में की गयी. घटना के संबंध में मृतक के ममेरे भाई राहुल कुमार ने बताया कि मेरी बुआ मेरे ही घर के पास मकान में रहती है. मैं चार पहिया वाहन बैक कर रहा था. वाहन के पीछे बुआ का लड़का खेल रहा था, मैं देख नहीं सका और वाहन उसके शरीर पर लग गया. वह चीखने लगा और बेहोश हो गया. आनन-फानन में वाहन को आगे कर उसे निकाल गया और सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.