भेल्दी। भेल्दी थाना क्षेत्र के जादोपुर निवासी समीर मंसूरी की 17 वर्षीय पुत्री जुबैदा खातून सारण पुलिस कप्तान को लिखित आवेदन दिया है। जिसमें गांव के ही बिक्की कुमार और दीपक कुमार को तथा उनके पिता को आरोपित बनाते हुए कहा कि उक्त परिवार द्वारा हमेशा परेशान किया जा रहा है।हम लोग पहले प्रदेश में रहते थे 6 माह से घर में रह रहे हैं। उक्त लोगों द्वारा तीनों बहनों से गलत नियत से मारपीट करने का आरोप लगाया।22 नम्बर को घर मे घुस सभी महिलाओं से लाठी डण्डे व रड से मारपीट की गई।जिसमें भेल्दी थाना 216/2020 मामला दर्ज भी हुआ हैं।हालांकि इस संबंध में पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा आरोपों को गलत एवं द्वेष भावना से प्रेरित बताया जा रहा है।




Recent Comments