मांझी। साधपुर-चमरहियां मुख्य मार्ग पर पिलुई नहर के समीप पहले घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को दिन-दहाड़े बंधन बैंक के एक कर्मी से वसूली के 60 हजार रुपये नगद लूट कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंधन बैंक के दाउदपुर शाखा का आरओ अजय कुमार क्षेत्र के दुधैला, नसीरा , कोहरा गांव से लोन के रुपये वसूली कर दोपहर बाद दाउदपुर लौट रहा था। तभी पिलुई नहर के समीप एक काले रंग की पल्सर बाइक के साथ खड़े तीन युवकों ने जबरन रोक दिया व झटके से बैंक कर्मी के बाइक की चाभी निकाल कर दूर फेंक दिया और रुपये से भरा बैग झपट कर कोहरा बाजार की तरफ भाग निकले। उसके बाद आरओ ने इस घटना की सूचना दाउदपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते हीं पुलिस अपराधियो की धड़पकड़ के लिए जुट गई है। समाचार प्रेषण तक कोई गिरफ्तारी नही हुई थी।