परवेज अख्तर/सीवान

हसनपुरा. प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत के चांद परसा स्थित राम-जानकी मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीराम कथा को ले 101 कन्याएं द्वारा शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी. मंदिर प्रांगण यज्ञ स्थल से प्रारम्भ होकर हाथी-घोड़े, ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे के साथ मंदिर के समीप स्थित तालाब से जल भर कर चांद परसा के रास्ते, शेरही, पसिवड़, पिपरा के रास्ते यज्ञ स्थल लाया गया. कलश यात्रा का नेतृत्व पंडित आचार्य अमित मिश्र (बनारस), पंडित त्रिपुरारी मिश्र, पंडित शैलेन्द्र तिवारी ने किया. इस यज्ञ के आयोजन कर्ता ने बताया की यह यज्ञ 25 जनवरी से प्रारंभ होकर 27 जनवरी तक चलेगा. जिसमे गोरखपुर के आचार्य जेपी पांडेय जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा व प्रवचन को अपनी अमृतवाणी का रसस्वादन श्रद्धालुओं को कराएंगे. मौके पर मुरारी सिंह, सवलिया सिंह, अजीत सिंह, अप्पु सिंह, अजय सिंह, अरुण सिंह, केसरी नन्दन सिंह, पंकज कुमार सिंह, संन्टु सिंह, चुना सिंह, निशु सिंह, रुपेश सिंह, राजु कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, छोटू कुमार सिंह, राजन कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह आदि उपस्थित रहे.