वार्ड सदस्यों ने डीएम भेजा पत्र,साबुन व मास्क के नहीं मिल रहे है पैसे


गड़खा(सारण)। महम्मदा पंचायत के वार्ड सदस्या फुलवंती देवी ने डीएम को पत्र सौंपा है। जिसमें मुखिया राजकुमारी देवी अपने को कर्तव्य को भूल कर 6 महीनों से गायब हो गई है। ऐसे में सरकार द्वारा पंचम वित्त आयोग की अनुदान राशि निकालकर कोरोना संकट को अपने पंचायत के प्रत्येक परिवार को अधिकतम 20 रुपये लागत का साबुन और 80 रुपये के 4 मास्क देने का वार्ड सदस्यों द्वारा पूरे पंचायत में वितरण कराना है। जो संभव नहीं है। भेजे पत्र में वार्ड सदस्य सुनील कुमार, वार्ड सदस्य गंगा देवी वार्ड सदस्य रतन राय वार्ड सदस्य रामजी राय त्रिभुवन गिरी लक्ष्मण गिरी श्यामसुंदर गिरी सुरेश गिरी राकेश कुमार प्रभावती देवी गंगा देवी रविंद्र गिरी आदित्य कुमार गिरी समेत अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किया।