जलालपुर में विधायक ने किया क्वारेंटीन सेंटर का निरीक्षण,बेहतर व्यवस्था करने का दिया निर्देश।

एक दर्जन केन्द्रों पर प्रवासी मजदूरों से हालचाल जाना।

जलालपुर (सारण)- मांझी विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे ने बुधवार को एक दर्जन क्वारेंटीन सेंटर का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी ली।विधायक सबसे पहले माधोपुर पंचायत में बनाए गए उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मिश्रवलिया केन्द्र का निरीक्षण किया।वहां मुखिया राजेश कुमार मिश्र से जानकारी ली।यहां प्रखंड क्वारेंटीन सेंटर बनाया गया है।उसके बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया का निरीक्षण किया।यहां पर प्रवासी मजदूरों ने चाय पीने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया।जिस पर विधायक ने केन्द्र संचालक को चाय पिलाने का निर्देश दिया।उसके बाद विधायक ने हसुलाही, मुसेहरी मिडिल स्कूल,गांधी स्मारक उच्च विद्यालय कोपा तथा संन्यासी उच्च विद्यालय सम्हौता में संचालित क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया।मौके पर विधायक श्री दूबे ने कहा कि विकट परिस्थिति में पीडीएस दुकानदारों से राशन वितरण ससमय निर्धारित मात्रा में करने का भी निर्देश दिया।इस अवसर पर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुमन साह,युवा कांग्रेस नेता ई.सत्यम दूबे, सीओ धनंजय कुमार, बीडीओ अरविंद कुमार, मुखिया राजेश कुमार मिश्र,मनोज कुमार मिश्र,राजस्व कर्मचारी सत्येंद्र सिंह, पूर्व मुखिया काली कुमार, जागा सिंह सहित अन्य मौजूद थे।