
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा नपं और प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाति आधारित गणना को लेकर प्रतिनियुक्त कर्मी कार्यो के संपादन में जुट गए हैं। ठंड और शीतलहर से खराब मौसम में भी कर्मी अपने दायित्वों के निर्वहन में क्षेत्र भ्रमण कर फिलहाल नजरे नक्शा तैयार करने में घरों की संख्या को गिन नंबर दे रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त सभी कर्मी अपने अपने वार्डों का परिभ्रमण कर श्रेत्र का अवलोकन कर अपने वार्डों का मकान का सूचीकरण कर नजरिया नक्शा तैयार कर रहें हैं। इसको लेकर प्रवेक्षक अन्य उच्च अधिकारी भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि प्रथम चरण का कार्य सभी कर्मी ससमय पूरा कर ले। आपको मालूम हो कि प्रथम चरण में मकानों की गणना करनी है, जो 21जनवरी तक पूरा किया जाना है। इसके बाद दूसरे चरण मे जातियों की विस्तृत गणना रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।




Recent Comments