वीडियो वायरल : आवासीय विद्यालय के बच्चे 20 दिनों से है भूख हड़ताल पर

बच्चों ने कहा- जो खाना मिलता है वो जानवर भी नहीं खायेगा

उपड से एनजीओ संचालक देता है धमकी

मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय प्रखंड में रामचक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के बच्चों का एक वीडियो वुधवार को तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें स्कूली बच्चों विद्यालय परिसर में एकत्रित बैठे हुए हैं और कह रहे हैं कि बीते 20 दिनों से एनजीओ संचालक ने खाने खिलाने में काफी लापरवाही बरत रहा है और नहीं समय से नाश्ता करता है नहीं ही खाना खिलता है, दूसरा गंभीर आरोप जो बच्चे लगा रहे हैं, वो साफ साफ वायरल वीडियो में सुनाई देता है कि खाना ऐसा दिया जाता है कि जानवर भी नहीं खा पायेगा। हद तक हो जाती है जब बच्चों की गुहार विद्यालय प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से बीते 20 दिनों से कर रहे हैं।लेकिन सभी जगह अनसुना कर दिया जाता है।

पूर्व में भी दोषपूर्ण व्यवस्था की खबर अखबार में छापने पर एनजीओ ने रिपोर्टर पर केस कर दिया था। लगभग तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन एनजीओ संचालक द्वारा भी घटिया खाना खिलाने की शिकायत मिलने पर कुछ दैनिक समाचार पत्रों ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।जिसपर तत्कालीन एसडीओ संजय कुमार राय ने मामलें की जांच कर तत्कालीन एनजीओ पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया था।वहीं मामलें में अपने को फंसते देख तत्कालीन एनजीओ संचाकल ने एक अखबार संबददाता के खिलाफ कोर्ट में षड्यंत्र कर मुकदमा दायर कर दिया गया था।जो अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है।

क्या कहते हैं अधिकारी:

इस बाबत पूछे जाने बताया गया कि वायरल वीडियो की जानकारी अभी मिली हैजांच कर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में बच्चों की शिकायत पर केयर टेकर को हिदायत दी गई थी।लेकिन सुधार नहीं करने पर उच्चाधिकारियों को टेंडर रद्द करने के लिए लिखा जाएगा।-
कौशल किशोर पासवान,जिला कल्याण पादाधिकारी, सारण