दसवें चरण में मढ़ौरा में 55.54%और अमनौर में 58.40% हुआ मतदान, डीएम और एसपी ने लिया जायजा

● पूरे दिन प्रत्याशियों के आरोप-प्रत्यारोप का चला दौर, डीएम और एसपी ने लिया जायजा

● कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी को किया गया ठीक

मढ़ौरा(सारण)। वुधवार को दसवें चरण के पंचायत चुनाव में मढ़ौरा प्रखंड का चुनाव कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।मढ़ौरा प्रखंड के 21 पंचायतों में 302 बूथों पर संपन्न हुए चुनाव में 55.54%मतदान होने की सूचना दी गई है।जिसमें महिला मतदाताओं ने 61.67% और पुरूष 50.21%मतदाताओं ने मतदान किया। इस बीच पूरे दिन प्रत्याशियों के  आरोप प्रत्यारोप का दौरा चलता रहा । कई स्थानों पर फर्जी मतदान, बूथ स्टैम्पिंग का आरोप और कमजोर वोटरों को डराने धमकाने की शिकायत मिलती रही। जिसके बीच प्रशासन सम्बंधित बूथों का निरीक्षण व जांच करती नजर आयी। अपने पंचायत में सरकार के चुनने को लेकर मतदाता अपने मताधिकार कारण लेकर उत्सूक दिखे। सभी मतदान केद्रो पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लंबी कतारे लग गई थी। बुथों पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक देखने को मिली। मढ़ौरा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या- 119, 146, 221, 229, 231, 211 पर हंगामे और छिटपुट घटनाओं की सूचना मिली । मिर्जापुर में दलित समाज के लोगों को वोट नहीं गिराने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन ने उक्त बस्ती में पहुचकर लोगों को मतदान केंद्र तक पहुचाया। इधर करीब आधे दर्जन से अधिक मतदान केंद्रो पर ईवीएम में गड़बरी आ जाने के कारण थोड़े विलंब से मतदान शुरु हुआ। मतदान केंद्र संख्या- 101, 132, 152, 280, 250, 121, पर मुखिया पद के ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण ईवीएम को चेंज किया गया। वहीं मतदान केंद्र संख्या- 238, 61 पर बीडीसी पद का ईवीएम बदला गया । मतदान केंद्र संख्या- 102, 125, 97, पर जिला परिषद का ईवीएम तो मतदान केंद्र संख्या- 52, 66 पर वार्ड सदस्य के ईवीएम में तकनीकी खराबी आने के करण ईवीएम को बदलकर मतदान कार्य शुरू हुआ। कुल 13 मतदान केंद्रों ईवीएम में खराबी की शिकायतें मिली। मतदान केंद्रो पर ईवीएम में खराबी के कारण इवीएम में बीयू बदलना पड़ा वहा कुछ देर के लिए चुनाव कार्य बाधित रहा। कई मतदान केंद्रो पर बीच बीच में भी इवीएम में खराबी आ गई जिसे ठीक कर लिया गया। सुबह से ही प्रायः सभी मतदान केंद्रो मतदाता पर पहुंच गए थे। जैसे जैसे दिन बितता गया मतदाताओं की लाईने लंबी होती गई। दोपहर 12 बजे तक प्रायः सभी मतदान केंद्रो पर भीड़ कम हो गई थी। लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद अधिकतर मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली।  प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किया गया था। अतिसंवेदनशील पंचायत भावलपुर तथा सलीमापुर, मिर्जापुर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम देखने को मिला। भारी संख्या में बिहार पुलिस व गृहरक्षक बल के जवान सभी मतदान केंद्रो पर मुस्तैदी के साथ तैनात थे। इन मतदान केंद्रों पर पुलिस प्रशासन दिनभर पेट्रोलिंग करती नजर आई। बाइक सवार पुलिस कर्मी विभिन्न सड़क मार्गो पर लगातार गस्त पर रहे थे। इस दौरान मढ़ौरा एसडीओं योगेंद्र कुमार, डीएसपी इंद्रजीत बैठा, एसडीओ नलीन प्रताप राणा, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता ऐश्वर्या कश्यप, सीओ रविशंकर पांडेय, बीपीआरओ प्रावक्ता साइमन, सहित कई वरीय पदाधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

अमनौर(सारण)।अमनौर प्रखण्ड के 18 पंचायतों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।प्राप्त आंकड़े के अनुसार 270 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो गई।कुल 58.40%मतदान हुआ, जिसमें महिला मतदाताओं ने 65.03% और पुरुष मतदातओं ने 52.34%मताधिकार का प्रयोग किया।किसी बूथ पर पुनर्मतदान की अनुशंसा प्राप्त नहीं हुई है।