मशरक के घोघाडी नदी में डूबे युवक का मिला शव, कोहराम

मशरक (सारण) मशरक थाना क्षेत्र के अरना पंचायत के बाबू के छपिया गाँव में सोमवार की शाम चार बजे नहाने गए युवक की डूब कर मौत हो जाने की सूचना हैं । घटना की सूचना मिलते ही सीओ ललित कुमार सिंह, एवं मशरक थाना के दारोगा मिथिलेश कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और शव की खोज के बाद गोताखोर स्थानीय मल्लाह और गाव के तैराक को शव खोजने में लगाया गया था। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय व पानापुर क्षेत्र से गोताखोर बुलाया गया था। जिससे आज बाईस तेईस घंटे बाद शव नदी में मिला ।डूबे युवक की पहचान शशिकान्त सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (32वर्ष) पिता रामबाबू सिंह गाँव बाबू के छपिया निवासी के रूप में हुईं हैं । डूबे युवक के परिजनों में कोहराम मचा हैं । डूबें युवक की पत्नी सुनिता देवी गम में डूबी हुई है वो रो रो कर कह रहीं हैं मेरे बबुआ हिमांशु को अब कौन देखेगा और बार-बार बेहोश हो जा रही है किसी तरह शव को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया और सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोरों ने लगभग 22,23घंठे में युवक की लाश को खोज निकाला है स्थानीय लोगों में सहयोग करने में बहुत ही मदद मिला जिसमें विशेष रूप से संतोष मास्टर, रंजीत कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, मुन्नू सिंह अभय सिंह शिक्षक ,रामू सिंह आदि लोग शामिल थे