
वन विभाग की टीम ने आखिरकार नहर से ढूंढ निकाला मगरमच्छ
परसा(सारण) : प्रखंड के सगुनी पंचायत के उत्तिमपुर नहर में गत दो दिनों से मगरमच्छ को देखने के लिए लोगो की भीड़ जुट रहा था।बाढ़ की पानी में भटक कर नहर में मगरमछ होने की सूचना स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह द्वारा बीडीओ रजतकिशोर सिंह सीओ राम भजन राम थानाध्यक्ष मोहम्मद जकरिया को दिया गया।नहर में मगरमछ होने की सूचना पर पदाधिकारी पहुँच लोगो से जनकारी लिया।तथा इसकी सूचना वन विभाग को दिया।सूचना पर सारण तथा मुजफ्फरपुर जिले की वन विभाग की टीम शुक्रवार को टीम द्वारा जाल के माध्यम नहर से पकड़ा गया।नहर से मगरमछ निकलते ही हजारो की संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई।मुजफ्फरपुर की वन विभाग टीम अपने साथ मगरमछ लेकर चला गया।




Recent Comments