
गोपालगंज:- पटना में अाई आफत की बारिश के कारण राजधानी में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार हाथ आगे बढ़ रहे हैं. इसी क्रम में गोपालगंज जिले के भोरे निवासी और उद्योगपति अरुण कुमार सिंह और उनकी टीम ने पटना में जाकर बाढ़ में फंसे लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. इस वितरण के दौरान उनकी पूरी टीम उनके साथ लगी रही. बता दें कि जेआरएम ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी सह भूमिहार ब्राम्हण एकता मंच के राष्ट्रीय संरक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा पिछले तीन दिनों से पटना के हनुमान नगर, का, राजेंद्र नगर सहित अन्य इलाकों में ट्रैक्टर पर सामान लादकर पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है. इस दौरान उनके द्वारा 5000 से ज्यादा लोगों के बीच पानी का बोतल, बिस्किट, ब्रेड, नमकीन और दूध का वितरण किया गया. उनके इस मुहिम में उनके साथ मुकेश कुमार, विक्रम कुमार, सुदर्शन सिंह, पुष्कर नारायण आदि लोग साथ रहे.




Recent Comments