बेतिया – *गौनाहा प्रखंड में राजद व कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे मानव श्रृंखला का विरोध*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :- 
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* 21 जनवरी को प्रखंड क्षेत्र में आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला का राजद व कांग्रेस के प्रखंड कार्यकर्ता खुला विरोध करेंगे । इसके लिए राजद प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ यादव, आपदा प्रबंधन प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय यादव, पूर्व अध्यक्ष शेषनाथ यादव, लोकनाथ यादव, परवेज आलम, मोहम्मद याहिया, नोमान खान, जाकिर साई, विधानसभा उपाध्यक्ष धनंजय यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष नन्हे खान, इम्तियाज़ ख़ान, वृक्षा पासवान, सैयद हुसैन आदि कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए मानव श्रृंखला का विरोध का ऐलान किया है । अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि यह बाल विवाह कानून 1954 में ही बन चुकी है । आज ये ड्रामा कर सरकार व सरकारी तंत्र के द्वारा जनता के कार्यों को बाधित किया जा रहा है । जबकि बाढ़ राहत, फसल छति, डीजल अनुदान का पैसा आज तक लाभुकों को नहीं मिला । इसको लेकर प्रखंड की जनता तीन साल से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही है ।